उत्तराखंड

Pauri Garhwal: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो घायल ; बद्रीनाथ धाम जा रहे थे दंपति

Tara Tandi
17 Nov 2024 4:40 PM IST
Pauri Garhwal: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो घायल ; बद्रीनाथ धाम जा रहे थे दंपति
x
Pauri Garhwal पूरी गढ़वाल: पौड़ी में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. रेस्क्यू टीम ने कार सवार दंपति को खाई से बाहर निकालर अस्पताल पहुंचाया.
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
हादसा शनिवार रात करीब दो बजे का बताया जा रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी की डूंगरीपंथ कालीगढ़ पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटना ग्रस्त वाहन के पास पहुंची.
बद्रीनाथ धाम जा रहे थे दंपति
पुलिस ने कार सवार दंपति को खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया. जांच पड़ताल करने पर पता चला कि दंपत्ति वाराणसी निवासी हैं. दोनों बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे. लेकिन श्रीनगर में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई.
Next Story