उत्तराखंड

Pauri Garhwal: टीबी नियंत्रण को लेकर अभियान चलाया गया

Admindelhi1
28 April 2026 7:33 PM IST
Pauri Garhwal: टीबी नियंत्रण को लेकर अभियान चलाया गया
x
"स्वास्थ्य विभाग ने टीबी पर किया जागरूक"

पौड़ी गढ़वाल: स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विकासखंड पाबौ में ग्राम सभा भट्टी गांव में विशेष टीबी जांच व जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को टीबी से बचाव को लेकर विभिन्न जानकारियां दी गई। शिविर में 23 लोगों के हैंडहेल्ड एक्सरे किए गए।

मंगलवार को आयोजित शिविर में ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बताया कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। शिविर में 23 लोगों के हैंडहेल्ड एक्सरे किए गए। इस मौके पर एसटीएस आशीष, एक्सरे टेक्नीशियन रूप सिंह, एएनएम उर्मिला, सीएचओ सिमरन, इशिता, अनमोल नेगी आदि मौजूद रहे।

Next Story