उत्तराखंड

Pauri Garhwal: जनपद पौड़ी में 5 प्रधानों का उपचुनाव

Admindelhi1
12 Nov 2025 11:26 AM IST
Pauri Garhwal: जनपद पौड़ी में 5 प्रधानों का उपचुनाव
x

पौड़ी गढ़वाल: जिलाधिकारी डॉ. स्वाति एस. भदौरिया ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न विकासखण्डों में रिक्त ग्राम पंचायतों के सदस्यों एवं रिक्त ग्राम प्रधान पदों पर उप निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र 13 एवं 14 नवम्बर को भरे जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 15 नवम्बर को होगी।

16 नवंबर को नाम वापसी होगी। प्रत्याशियों को 16 नवंबर को ही चुनाव चिहन बांटे जाएगे। 20 नवंबर को मतदान होगा। 22 नवंबर को मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि पंचायत उपचुनाव के तहत जनपद में ग्राम प्रधानों के कुल 5 पद रिक्त हैं। इन पदों पर उपचुनाव आयोजित किए जाएंगे। इनमें विकासखंड थलीसैंण की सुनारगांव, रिखणीखाल की सुलमोड़ी, एकेश्वर की पालकोट, पोखड़ा की कुण्ज तथा कल्जीखाल की डांगी ग्राम पंचायत शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त विकासखंडों में कुल 6083 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए भी उपचुनाव कराए जाएंगे।

Next Story