उत्तराखंड

Pauri Garhwal: पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था के लिए बैंक कर्मियों का आंदोलन

Admindelhi1
12 Sept 2026 11:20 AM IST
Pauri Garhwal: पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था के लिए बैंक कर्मियों का आंदोलन
x
बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, पांच दिवसीय व्यवस्था की मांग

पौड़ी गढ़वाल: पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल का असर पौड़ी में भी देखने को मिला। कर्मचारियों ने बैंक शाखाओं में कामकाज बंद रखकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित रहा। ग्राहकों को लेनदेन समेत अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को बिना विलंब लागू करने की मांग उठाई। साथ ही स्केल चार से स्केल आठ तक के अधिकारियों को प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन राशि (पीएलआई) दिए जाने के प्रावधान का विरोध किया। कर्मचारियों का कहना है कि बैंकिंग क्षेत्र में लगातार बढ़ते काम के दबाव के बीच कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने मांगों का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

Next Story