उत्तराखंड

Pauri Garhwal: बाल एवं किशोर श्रम के खिलाफ चला जागरूकता और कार्रवाई अभियान

Admindelhi1
14 July 2026 7:41 PM IST
Pauri Garhwal: बाल एवं किशोर श्रम के खिलाफ चला जागरूकता और कार्रवाई अभियान
x
बाल एवं किशोर श्रम रोकने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत

पौड़ी गढ़वाल: पैन इंडिया रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन कैंपेन के तहत मंगलवार को श्रम विभाग ने सतपुली में बाल एवं किशोर श्रम की रोकथाम और पुनर्वास को लेकर संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की टीम ने सतपुली के कोटद्वार रोड, बांघाट रोड, पौड़ी रोड व बस स्टेशन क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई भी बालक खतरनाक करता नहीं पाया गया। साथ ही कोई भी किशोर प्रतिबंधित अथवा खतरनाक कार्यों में नियोजित नहीं मिला।

मंगलवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहन बेलवाल की अगुआई में बाल एवं किशोर श्रम की रोकथाम तथा पुनर्वास को लेकर संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों, आमजन को बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन के संबंध में जागरूक करते हुए अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई। टीम ने बाल श्रम के विरुद्ध जनसहभागिता बढ़ाने व बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई के जनसंपर्क कार्यकर्ता ओमप्रकाश थपलियाल, चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर धर्मेंद्र सिंह, पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक रियाज अहमद, हेड कांस्टेबल टीकम सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, सतपुली व्यापार मंडल के अध्यक्ष जयदीप सिंह आदि शामिल रहे।

Next Story