उत्तराखंड

Pauri Garhwal: चढ़ावा प्रकरण की पड़ताल के लिए टीम जल्द करेगी बद्रीनाथ का दौरा

Admindelhi1
9 July 2026 11:38 AM IST
Pauri Garhwal: चढ़ावा प्रकरण की पड़ताल के लिए टीम जल्द करेगी बद्रीनाथ का दौरा
x
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा विवाद पर जांच टीम होगी सक्रिय

पौड़ी गढ़वाल: बद्रीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच के लिए शासन ने तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल के निर्देशानुसार समिति 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंपगे।

आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में गठित समिति में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के प्रबंध निदेशक संदीप तिवारी तथा स्वास्थ्य महानिदेशालय के निदेशक (वित्त) जगत सिंह चौहान को सदस्य नामित किया गया है। समिति को जांच के दौरान आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारियों, विशेषज्ञों अथवा अन्य व्यक्तियों से परामर्श एवं सहयोग लेने के साथ ही शासन को आवश्यक सुधारात्मक सुझाव देने के भी निर्देश दिए गए हैं।

आयुक्त ने बताया कि समिति शीघ्र ही बदरीनाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण करेगी। जांच के दौरान संबंधित पक्षों, शिकायतकर्ता तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। सभी तथ्यों का परीक्षण कर निर्धारित समयावधि में विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करा दी जाएगी।

Next Story