उत्तराखंड
Pauri Garhwal : लोडर वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, हादसे में एक लड़की दर्दनाक मौत
Tara Tandi
28 Jun 2024 3:55 PM IST
x
Pauri Garhwal पौड़ी गढ़वाल :पौड़ी गढ़वाल में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। लोडर वाहन की चपेट में एक बाइक सवार आ गया। इस हादसे में बाइक पर सवार लड़की की दर्दनाक मौत हो गई।
पौड़ी में सड़क हादसे में एक लड़की की दर्दनाक मौत
मंडल मुख्यालय पौड़ी में ईटीसी के पास ही एक बाइक सवार लोडर वाहन की चपेट में आ गया। इस हादसे में बाइक पर सवार एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे युवक को मामूली चोटें आई हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
कंप्यूटर कोर्स सीख रही थी युवती
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान पार्वती (20) पुत्री यशंवत निवासी गाडका महरगांव, परसुंडाखाल, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती बाइक के पीछे की सीट पर बैठी हुई थी। युवती पौड़ी में कंप्यूटर कोर्स सीख रही थी। इसी लिए वो सुबह पौड़ी आ रही थी।
TagsPauri Garhwal लोडर वाहनचपेट आया बाइक सवारहादसे एक लड़कीदर्दनाक मौतPauri Garhwal loader vehiclebike rider got hita girl died in the accidentpainful deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





