उत्तराखंड

राफ्टिंग कोर्स के दौरान प्रतिभागियों ने गंगा की सफाई की

Admindelhi1
24 Oct 2026 5:37 PM IST
राफ्टिंग कोर्स के दौरान प्रतिभागियों ने गंगा की सफाई की
x
गंगा सफाई अभियान में शामिल हुए रिवर राफ्टिंग कोर्स के प्रतिभागी

नई टिहरी: भारतीय पर्वतारोहण संस्थान की ओर से टिहरी जिले में संचालित रिवर राफ्टिंग कोर्स के प्रतिभागियों ने गंगा नदी के तटों पर स्वच्छता अभियान चलाया। शनिवार को कोर्स में भाग ले रहे प्रशिक्षुओं ने मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा के किनारे फैले कचरे, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट को एकत्र कर गंगा को स्वच्छ और निर्मल रखने का संदेश दिया।

इस पहल के माध्यम से प्रतिभागियों ने देश और प्रदेशवासियों से गंगा को साफ रखने और प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा ने बताया कि सभी कोर्स प्रतिभागियों ने इस कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एडवेंचर प्रोफेशनल का पहला कर्तव्य प्रकृति और नदियों का संरक्षण करना है। कहा कि गंगा हमारी आस्था ही नहीं, हमारी जीवन रेखा भी है। इसे स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Next Story