उत्तराखंड
Pantnagar: यूकेडी के कार्यकतार्ओं ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवा का पुतला फूंका
Admindelhi1
27 Feb 2025 4:10 PM IST

x
पंतनगर: उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकतार्ओं ने विधानसभा में पहाड़वासियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने के विरोध में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका। शांतिपुरी नंबर-दो बाजार में यूकेडी ने अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला ने मंत्री को तत्काल पद से हटाने और उनका बचाव करने वाले मंत्री सुबोध उनियाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष से माफी मांगने की मांग की।
जिलाध्यक्ष मोहन चंद्र पांडे ने कहा कि विधानसभा में पहाड़ियों को सरेआम गाली देकर जनभावनाओं को आहत किया है, जिसे पहाड़ की जनता कभी माफ नहीं करेगी। वहां जमुना जोशी, नरेश जोशी, जीवन सिंह नेगी, हरीश सिंह कोरंगा, महावीर सिंह, एमसी पांडे आदि मौजूद थे।
Tagsपंतनगरउत्तराखंड क्रांति दलयूकेडीकार्यकतार्ओंकैबिनेट मंत्रीप्रेमचंदअग्रवापुतलाफूंकाPantnagarUttarakhand Kranti DalUKDworkerscabinet ministerPremchandAgrawaleffigyburntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





