उत्तराखंड
Pantnagar: अनियंत्रित होकर घरों में घुसा ट्रक, मची चीख-पुकार, चालक फरार
Tara Tandi
25 Feb 2025 4:32 PM IST

x
Pantnagar पंतनगर: बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शांतिपुरी गेट के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घरों में जा घुसा. हादसे के दौरान मौके पर चीखी पुकार मच गई. जिसके बाद चालक वाहन को मौके पर ही छोड़ फरार हो गया.
अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घरों में घुसा ट्रक
घटना सोमवार देर रात करीब 1 बजे की है. जानकारी के अनुसार ट्रक बगास से लदा हुआ था, जो लालकुंआ की ओर जा रहा था. शांतिपुरी गेट के पास ट्रक अनियंत्रित होकर तारा सिंह के मकान की दिवार से टकरा गया. जिससे घर का सामान क्षतिग्रस्त हो गया. इसके अलावा तारा सिंह के घर के बगल में स्थित प्रदीप सिंह के मकान में भी टक्कर लगने से दीवारों में दरार आ गई.
हादसे के बाद फरार हुआ ट्रक चालक
गनीमत ये रही कि घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए. हादसा होने के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार ट्रक की चपेट में आने से 11 हजार लाइन का बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त होकर टूट गया. जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई. हादसे की वजह ट्रक चालक को नींद की झपकी आना बताया का रहा है.
TagsPantnagar अनियंत्रित होकर घरोंघुसा ट्रकमची चीख-पुकारचालक फरारPantnagar Truck went out of control and rammed into housescausing a lot of commotiondriver abscondedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





