उत्तराखंड

Dehradun समेत चार जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Tara Tandi
4 May 2025 1:40 PM IST
Dehradun समेत चार जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
x
Dehradun देहरादून: उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग ने देहरादून समेत चार जिलों के लिए तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
चार जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 4 मई को राजधानी देहरादून, पौड़ी, चंपावत ओर नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और तेज दौर की बारिश हो सकती है. जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है.
जानें आपके जिले में कैसा रहेगा तापमान ?
देहरादून का अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 19°C रहने की संभावना है. जबकि हरिद्वार का अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 20°C रहेगा. वहीं ऊधमसिंह नगर जिले का तापमान 37°C तक पहुंच सकता है. इसके अलावा नैनीताल का अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 20°C रहने की संभावना है. वहीं पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 13°C रहने की संभावना है.
चमोली का अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम 12°C रहने की संभावना है. वहीं उत्तरकाशी का अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम 12°C रहने की संभावना है. हालांकि रुद्रप्रयाग में तापमान सामान्य बना रहेगा. जबकि पौड़ी जिले का अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 16°C रहने की संभावना है. इसके अलावा बागेश्वर जिले का अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 13°C रहने की संभावना है
Next Story