उत्तराखंड

गिरा तापमान, ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी,

Admin2
2 May 2022 5:08 AM GMT
गिरा तापमान, ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी,
x
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, आज प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मौसम के बदले मिजाज के बीच पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है। खासकर मैदानी इलाकों में पारा एक से दो डिग्री सेल्सियस कमी आई है। जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत महसूस की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, आज प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, मैदानों में तेज हवाएं चलने की आशंका है। जबकि, मंगलवार को पर्वतीय इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि, मैदानों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की आशंका है।
रविवार को ऐसा रहा प्रमुख नगरों में तापमान
नगर-अधिकतम- न्यूनतम
देहरादून- 36.5- 23.7
पंतनगर- 34.9- 21.1
रुड़की- 37.2- 22.4
हरिद्वार- 37.0- 21.6
कोटद्वार- 37.2- 20.5
मुक्तेश्वर- 27.5- 14.3
नई टिहरी- 27.4- 16.0
उत्तरकाशी- 28.5- 16.5
मसूरी- 22.4- 14.8
नैनीताल- 24.4- 14.6
(तापमान डिग्री सेल्सियस में है)
मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में झोंकेदार हवाएं चलने की भी आशंका है।
Next Story