उत्तराखंड

2 हजार से अधिक के यूपीआई भुगतान पर एमडीआर का विरोध

Admindelhi1
24 Sept 2026 11:25 AM IST
2 हजार से अधिक के यूपीआई भुगतान पर एमडीआर का विरोध
x
एमडीआर के खिलाफ हरिद्वार में प्रदर्शनकारियों ने उठाई आवाज

हरिद्वार: दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 4 प्रतिशत एमडीआर लगाए जाने के विरोध में हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने ज्वालापुर कोतवाली के सामने प्रदर्शन किया।

एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने कहा कि यूपीआई व्यापारिक लेनदेन का प्रमुख माध्यम बन चुका है, ऐसे में शुल्क लगने से व्यापारियों की लागत बढ़ेगी। उन्होंने व्यवस्था की समीक्षा की मांग की।

प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बाद एमडीआर लगाने से व्यापारी चिंतित हैं। कोषाध्यक्ष सुनील अरोड़ा ने बताया कि ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की अपील पर 2 अक्टूबर को यूपीआई भुगतान न लेने और साउंड बॉक्स व क्यूआर स्कैनर पर काला कपड़ा डालकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

प्रदर्शन में रुपेश गोयल, अभिषेक बाटला, सुनील अरोड़ा समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Next Story