उत्तराखंड

कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो घायलों का उपचार जारी

Admindelhi1
12 Oct 2026 2:39 PM IST
कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो घायलों का उपचार जारी
x
अल्मोड़ा में गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत से मचा हड़कंप

अल्मोड़ा : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हरड़ा-शीतला मार्ग पर रविवार रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि दो अन्य घायल हो गए। बचाव अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के उप निरीक्षक पंकज डंगवाल ने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष से हरड़ा-शीतला मार्ग पर एक आल्टो कार के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद खैरना और सरियापानी स्थित एसडीआरएफ की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में आनंद राम (55) की मौत हो गई। वह डूंगर राम के पुत्र थे। वहीं, किशोर कुमार (35) और कैलाश राम (46) घायल हो गए। एसडीआरएफ के बचाव दल ने दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से खैरना अस्पताल पहुंचाया। दोनों का उपचार चल रहा है। बचाव दल ने मृतक का शव भी खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया।

Next Story