उत्तराखंड
एक बार फिर हल्द्वानी में विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी, पढ़ें पूरी खबर
Gulabi Jagat
5 Sep 2022 11:04 AM GMT

x
एक बार फिर हल्द्वानी में विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। ठेका प्रथा, निजीकरण और 500 रुपये मानदेय की मांग को लेकर सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं सफाई कर्मचारियों के विरोध के चलते शहर की कई इलाकों में कूड़े के ढेर देखने को मिले।
उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कहा कि छह महीने से 11 सूत्री मांगों को लेकर निगम प्रशासन को ज्ञापन दिया चुका है, लेकिन आज तक मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों का 500 रुपये मानदेय की घोषणा कर दी है। इसका जीओ भी जारी हो गया है। लेकिन अभी तक सफाई कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल सका है।
वहीं नगर निगम कार्यालय में मानदेय समेत विभिन्न मांंगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, शाखा अध्यक्ष रोहित टांक, शाखा महामंत्री शिवम पाल आदि रहे।

Gulabi Jagat
Next Story