उत्तराखंड

संविधान दिवस पर स्कूल में नशामुक्ति का संदेश, छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

Admindelhi1
29 Nov 2026 1:31 PM IST
संविधान दिवस पर स्कूल में नशामुक्ति का संदेश, छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
x
नशामुक्त भारत का संकल्प, विजडम वर्ल्ड स्कूल में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार: संविधान के आदर्शों और नशामुक्त जीवनशैली का संदेश लेकर पतंजलि विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक शनिवार को विजडम वर्ल्ड स्कूल पहुंचे। संविधान दिवस और नशामुक्ति अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नागरिक अधिकारों, कर्तव्यों और नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।

प्रोफेसर वैशाली गौड़ के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने मौलिक अधिकारों, मूल कर्तव्यों और योग के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने कविता पाठ और व्याख्यान के माध्यम से संविधान के महत्व को प्रस्तुत किया। अंत में छात्राओं और स्वयंसेवकों ने नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा परिवार और समाज को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने की शपथ ली

Next Story