उत्तराखंड

संविधान दिवस पर हरिद्वार पुलिस ने ली संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की शपथ

Admindelhi1
27 Nov 2026 11:33 AM IST
संविधान दिवस पर हरिद्वार पुलिस ने ली संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की शपथ
x
एसपी निशा यादव ने पुलिसकर्मियों को दिलाई संविधान की शपथ

हरिद्वार: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जिले के पुलिस मुख्यालय सहित सभी थानों, कोतवाली, शाखाओं और कार्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा और उसके मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली।

रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक निशा यादव ने पुलिसकर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने भारतीय संविधान के महत्व और नागरिकों के जीवन पर उसके प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों के संरक्षण तथा नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा पर विशेष जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने संवैधानिक आदर्शों का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का निष्पक्षता, जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Next Story