उत्तराखंड

वृद्ध की नाले में डूबने से मौत

Admin4
10 Aug 2023 2:22 PM GMT
वृद्ध की नाले में डूबने से मौत
x
खटीमा। खेतलसंडा मुस्ताजर के एक वृद्ध की नाले में डूबने से मौत हो गई है। खेतलसंडा मुस्ताजार निवासी इंद्र सिंह बिष्ट (58) पुत्र मान सिंह के मकान और शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते वह बुधवार सुबह करीब 7 बजे घर के पास ही सनिया नाले की ओर शौच के लिए निकला था।
जब एक घंटे तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की। शक होने पर ग्रामीणों ने सनिया नाले में तलाश की तो शाम को इंद्र सिंह का शव नाले के किनारे पेड़ में फंसा मिला। इसके बाद ही परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद आज परिजनों को सौंप दिया। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने मृतक के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। वहीं विधायक भुवन चंद्र कापड़ी, मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी ने भी पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
Next Story