उत्तराखंड

नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

Admin4
30 July 2023 3:39 PM GMT
नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी
x
हल्द्वानी। मां और छोटे भाई के साथ किराए पर रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटी को फंदे पर लटका देख मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे फंदे से उतार कर फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
वार्ड 3 जसपुर ऊधमसिंहनगर निवासी विकास कुमार यहां एक लोहे के वर्कशॉप में काम करते हैं। जबकि उनकी 18 साल की बेटी अनुष्का पाल कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। अनुष्का अपनी मां व छोटे भाई के साथ शिव विहार तल्ली बमौरी में किराए के मकान में रहती थी।
बताया जाता है कि बीते शनिवार की दोपहर अनुष्का पढ़ाई के बहाने अपने कमरे में चली गई और मां कपड़े सुखाने छत पर। कुछ देर बाद जब वह नीचे आई तो बेटी का शव फंदे से लटक रहा था और उसकी धड़कन चल रही थी। आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर परिजन निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेज गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Next Story