उत्तराखंड

नर्स ने फांसी लगाई, शव अस्पताल में छोड़ भागे ससुराली

Admin4
8 July 2023 2:23 PM GMT
नर्स ने फांसी लगाई, शव अस्पताल में छोड़ भागे ससुराली
x
हल्द्वानी। शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल में नर्स का काम करने वाली महिला ने किराए के घर में फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि महिला ने यह कदम पति और ससुरालियों की प्रताड़ना से आजिज आकर उठाया। जिसके बाद ससुराली शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से लखनी बागेश्वर की रहने वाली रेनू जोशी (26) हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में बतौर नर्स काम करती थीं। वर्ष 2018 में उसकी शादी गरुड़ बागेश्वर निवासी धीरज पाठक से हुई थी। धीरज दिल्ली में नौकरी करता है और रेनू संगम विहार कुसुमखेड़ा में किराए के मकान में रहती थी।
रेनू के भाई ख्याली दत्त जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व रेनू मायके आई थी और हाल में ही वापस हल्द्वानी पहुंची थी। आरोप लगाया कि विवाह के कुछ दिनों बाद से ही सास हेमा पाठक और पति धीरज पाठक दहेज की मांग करने लगे और असमर्थता जताने पर रेनू का शारीरिक व मानसिक शोषण किया जाने लगा।
Next Story