उत्तराखंड

एमबीपीजी कॉलेज में होने वाले छात्र संघ चुनाव को NSUI ने ABVP के बागी पर जताया भरोसा

Admin Delhi 1
19 Dec 2022 8:15 PM IST
एमबीपीजी कॉलेज में होने वाले छात्र संघ चुनाव को NSUI ने ABVP के  बागी पर जताया भरोसा
x

हल्द्वानी इलेक्शन अपडेट: कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में 24 दिसंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सूरज भट्ट को एनएसयूआई ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के आवास पर बैठक में सर्वसम्मति से फैसला किया गया है।

सूरज भट्ट को एनएसयूआई ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है, सूरज भट्ट अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से दावेदारी भी कर रहे थे मगर जब एबीवीपी ने कौशल बिरखानी को टिकट दिया तो एक तरफ रश्मि लमगड़िया और दूसरी तरफ सूरज दोनों ने ही एबीवीपी का दामन छोड़ दिया।

वहीं एनएसयूआई ने सूरज को सहारा देते हुए उस पर भरोसा जताते हुए उसका टिकट कंफर्म कर दिया जबकि इससे पहले संजय जोशी ने एनएसयूआई की ओर से टिकट के लिए दावेदारी ठोकी थी मगर अंतिम क्षणों में संजय ने भी एबीवीपी के बागी सूरज भट्ट को अपना समर्थन दे दिया। इधर रश्मि लमगड़िया ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का बिगुल फूंक दिया है.. बहरहाल अब चुनाव में रोमांच पैदा हो गया है और देखने वाली बात होगी की आखिर छात्रसंघ अध्यक्ष का खिताब किसके सर सजता है।

Next Story