उत्तराखंड

अब देहरादून से मुंबई जाना हुआ आसान, शुरू हो गई फ्लाइट यहां देखें टाइम

Ashwandewangan
19 May 2023 3:03 PM IST
अब देहरादून से मुंबई जाना हुआ आसान, शुरू हो गई फ्लाइट यहां देखें टाइम
x

देहरादून: देहरादून-मुंबई के बीच बुधवार से विस्तारा एयरलाइंस की अतिरिक्त फ्लाइट शुरू हो गई है। विस्तारा ने तकरीबन 180 सीटर विमान से फ्लाइट शुरू की है। पहले दिन मुंबई से फ्लाइट फुल होकर आई और फुल वापस गई। फ्लाइट सुबह नौ बजे के करीब आई और 10 बजे देहरादून से मुंबई के लिए दोबारा उड़ान भरी। यह फ्लाइट सुबह साढ़े आठ बजे मुंबई से जौलीग्रांट आएगी और आधे घंटे बाद यहां से मुंबई के लिए रवाना होगी।

ऐसा नहीं है कि देहरादून-मुंबई के बीच यह पहली हवाई सेवा है। इससे पहले विमानन कंपनी गो फर्स्ट देहरादून-मुंबई के बीच नियमित अपनी फ्लाइट संचालित कर रही थी, जिससे यात्री खुश थे, लेकिन बीते करीब एक हफ्ते से गो फर्स्ट के सामने वित्तीय संकट खड़ा होने से कंपनी की उड़ानें बंद हैं। दरअसल देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली व मुंबई के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में यात्री लंबे वक्त से अतिरिक्त फ्लाइट की मांग कर रहे थे जिस कारण यात्री परेशान थे। ऐसे में फ्लाइट शुरू होने से देहरादून-मुंबई के बीच हवाई सफर करने वाले पैसेंजरों के पास एक और विकल्प मौजूद रहेगा।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story