उत्तराखंड

ऋषिकेश में नौ महिलाओं को मिला गैस सिलेंडर और चूल्हा

Tara Tandi
24 Feb 2024 6:20 AM GMT
ऋषिकेश में नौ महिलाओं को मिला गैस सिलेंडर और चूल्हा
x
ऋषिकेश : नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने जानकीझूला बस पार्किंग में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान उज्ज्वला योजना के नौ लाभार्थियों को गैस सिलिंडर और चूल्हा वितरित किए गए। निवर्तमान सभासद सुभाष चौहान ने भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी। भाजपा मंडल महामंत्री राजेंद्र थलवाल ने अधिक संख्या में क्षेत्रवासियों से इस यात्रा में जुड़ने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग ढालवाला की डाॅ. दीपाली ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान शकुंतला देवी, राजला देवी, संपत्ति देवी, संगीता देवी, सीमा, गुड्डी देवी, विधाता देवी और मलिका देवी को गैस चूल्हा और रेगूलेटर वितरित किया गया। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, कर अधीक्षक अनुराधा गोयल, भगवान दास, धर्मेंद्र सिंह, रीना उनियाल आदि उपस्थित रहे।
Next Story