उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में 500 मीटर खाई में वाहन गिरने से नौ की मौत

Shreya
22 Jun 2023 7:07 AM GMT
पिथौरागढ़ में 500 मीटर खाई में वाहन गिरने से नौ की मौत
x

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बोलेरो गाड़ी के खाई में गिरने के कारण नौ लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

पिथौरागढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बोलेरो 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें नौ लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। इसके साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।

बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही थी बोलेरो

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई बोलेरो बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही थी। तभी रास्ते में ही सवारियों से भरी ये बोलेरो दुर्घटना का शिकार हो गई।

जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत और दो लोगों के घायल की सूचना है। घटना स्थल के लिए एंबुलेंस को रवाना कर दिया गया है।

पूजा के लिए होकरा जा रहे थे सभी

बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग पिथौरागढ़ के होकरा में पूजा के लिए जा रहे थे। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हुई है वहां पर सड़क खराब स्थिति में है।

Next Story