उत्तराखंड

New Tehri: नई टिहरी के दो लोगों को राज्य आंदोलनकारी का दर्जा

Admindelhi1
9 Sept 2026 5:26 PM IST
New Tehri: नई टिहरी के दो लोगों को राज्य आंदोलनकारी का दर्जा
x
दो लोगों के नाम राज्य आंदोलनकारी सूची में दर्ज, नई टिहरी से जुड़े

नई टिहरी: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के रूप में चिन्हीकरण के लिए मिले 28 आवेदनों की जांच के बाद समिति ने 2 आवेदनों को मंजूरी दे दी। वहीं 18 आवेदनों को आवश्यक अभिलेख और जानकारी पूरी होने के बाद आगामी बैठक में पुनर्विचार के लिए रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही पात्रता मानक पूरे न करने वाले 8 आवेदन निरस्त भी किए गए।

बुधवार को डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में जिला सभागार में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण के लिए गठित समिति की बैठक हुई। 28 लोगों ने राज्य आंदोलनकारी चिन्हित करने के लिए आवेदन किया था। जिसमें से विधि विहार नई टिहरी निवासी ओम प्रकाश भट्ट और ग्राम कुमालीगांव निवासी स्व. तोता सिंह को समिति ने आंदोलनकारी चिन्हित कियाा। वहीं जौनपुर ब्लॉक के धनोल्टी निवासी जगत सिंह, वीरेंद्र सिंह, नई टिहरी के उस्मान समेत आठ आवेदनों को शासनादेश में निर्धारित पात्रता मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर निरस्त किया गया।

इसके अलावा कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम बडोन गांव निवासी सुंदरमणि, नई टिहरी के विक्रम सिंह बिष्ट और विद्या नेगी सहित 18 लंबित प्रकरणों को आवश्यक अभिलेख एवं जानकारी के आधार पर आगामी बैठक में पुनर्विचार के लिए प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, एसीएमओ डॉ. अमलेश कुमार, एसआई शांता सजवाण, समिति के सदस्य लोकेंद्र दत्त जोशी, मुरारी लाल खंडवाल, देवी सिंह पंवार, पुरुषोत्तम सिंह मौजूद रहे।

Next Story