उत्तराखंड

New Tehri: 14 करोड़ से पोखार-गेंवली-पंजगांव मार्ग का होगा निर्माण

Admindelhi1
14 Sept 2026 6:17 PM IST
New Tehri: 14 करोड़ से पोखार-गेंवली-पंजगांव मार्ग का होगा निर्माण
x
14 करोड़ की लागत से बनेगा नया मोटर मार्ग

नई टिहरी: भिलंगना ब्लॉक के पोखार-गेंवली-पंजगांव करीब 10.50 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास करते हुए विधायक शक्ति लाल शाह ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय और गुणवत्ता से इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण पूरा करें। सड़क के बनने से चार से अधिक गांव के 500 से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा।

सोमवार को विधायक शक्ति लाल शाह ने 14.05 करोड़ की लागत से स्वीकृत पोखार-गेंवली-पंजगांव सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया। बताया कि इस सड़क के लिए क्षेत्र के लोग लंबे समय से मांग करते आ रहे थे। लेकिन वन भूमि और अन्य समस्याओं के कारण सड़क बनाने में दिक्कत आ रही थी। अब सरकार ने सभी बाधाएं दूर कर निर्माण को हरी झंडी दे दी है।

अप्रैल 2027 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। विधायक शाह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र से ज्यादातर गांवों को सड़क से जोड़ दिया है। कुछ तोक अवशेष हैं, जिनकी डीपीआर भी शासन को भेजी जा चुकी है। उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक उन्हें भी स्वीकृति मिली जाएगी। विधायक ने बताया कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण के तहत निर्माण कार्य दु्रत गति से चलाए जा रहे हैं।

सड़क निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों ने सरकार और विधायक का आभार जताकर उनका सम्मान भी किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुषमा रावत, कमलेश्वर कंसवाल, कुशाल रावत, हिम्मत राणा, रवि शाह, उदय पंवार, भरत सिंह रावत, उत्तम पंवार, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।

Next Story