उत्तराखंड

New Tehri: जिला प्रशासन ने नोटिस मामलों की सुनवाई का काम पूरा किया

Admindelhi1
17 Sept 2026 11:19 AM IST
New Tehri: जिला प्रशासन ने नोटिस मामलों की सुनवाई का काम पूरा किया
x
टिहरी में 1.17 लाख नोटिसों पर प्रशासनिक सुनवाई पूरी

नई टिहरील: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जारी किए गए 1 लाख 17 हजार 501 नोटिसों पर जिला प्रशासन ने सुनवाई पूरी कर ली है।

अब दावे और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 28 सितम्बर तक पूरी की जानी है। जबकि इन सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अंतिम मतदाता सूची तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी।

यहां कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक मेें एसआईआर के तहत प्राप्त दावे-आपत्तियों के निस्तारण की समीक्षा की गई। बैठक में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि जिले को आवंटित ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की प्रथम स्तरीय जांच पांच अक्तूबर से निर्माता कंपनी ईसीआईएल के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा की जाएगी।

कहा कि प्रशासन एसआईआर ओ विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम लगातार कार्य कर रहा है। बैठक में एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र डोभाल, जयेंद्र पंवार, कांग्रेस के गब्बर सिंह रावत, बबूल आर्य, कुलदीप पंवार मौजूद रहे।

Next Story