उत्तराखंड
New Tehri: चौरीखाल–सिरवाड़ी–कांडा मार्ग से आवागमन होगा आसान
Admindelhi1
12 Sept 2026 7:14 PM IST

x
चौरीखाल–सिरवाड़ी–कांडा सड़क निर्माण जल्द होगा शुरू
नई टिहरी: कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत करीब 5 किमी लंबे चौरीखाल–सिरवाड़ी–कंडा मोटर मार्ग का विधायक विनोद कंडारी ने शिलान्यास किया। राज्य योजना के तहत सरकार ने इसके लिए 1.80 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है
शनिवार को विधायक कंडारी ने क्षेत्र की उक्त सड़क का शिलान्यास करते हुए लोनिवि को समय और गुणवत्ता से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा ग्रामीण लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधा की उम्मीद लगाए बैठे थे। सड़क सुविधा मजबूत होने से क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और विकासात्मक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। क्षेत्र के अधिकांश गांव को सड़क से जोड़ दिया है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास मेहरा, कुलदीप रावत, ज्येष्ठ उपप्रमुख जगत नारायण रतूड़ी, कमलेश कंडारी मौजूद रहे।
Next Story





