उत्तराखंड

New Tehri: ईसीटी थेरेपी शुरू करने वाला पहला जिला अस्पताल टिहरी

Admindelhi1
17 Sept 2026 12:39 PM IST
New Tehri: ईसीटी थेरेपी शुरू करने वाला पहला जिला अस्पताल टिहरी
x
टिहरी में जिला अस्पताल में ईसीटी उपचार की सुविधा शुरू

नई टिहरी: जिला अस्पताल बौराड़ी में स्थापित ईसीटी (इलेक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी) मशीन से ईसीटी थेरेपी का डीएम नितिका खंडेलवाल ने शुभारंभ हो गया। इस मशीन का उपयोग गंभीर मानसिक विकारों के इलाज के लिए किया जाएगा। टिहरी पहला जिला अस्पताल है, जहां पर यह मशीन लगाई गई है।

बुधवार को डीएम नितिका ने जिला अस्पताल में ईसीटी मशीन का निरीक्षण किया। अब तक ईसीटी की सुविधा मेडिकल कॉलेजों और बड़े अस्पतालों में ही उपलब्ध है। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज करदम ने डीएम को ईसीटी मशीन के बारे में बताया कि यह गंभीर मानसिक रोगों के उपचार की प्रमाणित एवं प्रभावी पद्धति है। ऐसे मरीजों के उपचार में यह पद्धति उपयोगी है, जिनमें दवाओं से अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता है। ईसीटी मशीन के माध्यम से चिकित्सकीय मानकों के अनुसार नियंत्रित विद्युत उत्तेजना दी जाती है, जिससे मस्तिष्क की विद्युत गतिविधि में नियंत्रित परिवर्तन उत्पन्न होता है।

विशेषज्ञों की निगरानी में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार यह प्रक्रिया की जाती है। डीएम ने ईसीटी सुविधा शुरू होने पर खुशी जताई। डीएम ने अस्पताल में संचालित अन्य सेवाओं का भी निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. राम प्रकाश और सीएमएस डॉ. बृजेश डोभाल ने बताया कि ओएनजीसी के सहयोग से ऑपरेशन थियेटर की एडवांस टेबल प्राप्त होने के बाद ईसीटी थेरेपी की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। ओएनजीसी से उपलब्ध कराए गए अन्य उपकरणों का भी अस्पताल में प्रयोग किया जा रहा है।

Next Story