उत्तराखंड

New Tehri: जीजीआईसी बौड़ाड़ी और नरेंद्रनगर में सैनिटरी नैपकिन वितरण

Admindelhi1
22 Sept 2026 10:55 AM IST
New Tehri: जीजीआईसी बौड़ाड़ी और नरेंद्रनगर में सैनिटरी नैपकिन वितरण
x
बौड़ाड़ी और नरेंद्रनगर की छात्राओं को स्वच्छता सामग्री बांटी

नई टिहरी: सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से महिला स्वास्थ्य जनजागरूकता अभियान के तहत जीजीआईसी बौराड़ी और नरेंद्रनगर में सैनेटरी नैपकिन वितरण कर बालिका स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मासिक धर्म से संबंधित बिंदुओं पर जानकारी दी गई।

सोमवार को जीजीआईसी बौराड़ी में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी डॉ. अभिलाषा ने बालिकाओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलावों, मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता रखने सहित इस आयु में आने वाली विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बालिकाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों से रूबरू कराया। फाउंडेशन की संस्थापक गीता धामी ने वर्चुअल माध्यम से बालिकाओं से संवाद किया। फाउंडेशन के माध्यम से बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मविश्वास को ध्यान में रखते हुए सैनेटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की है। कहा कि मासिक धर्म किसी शर्म या संकोच का विषय नहीं, बल्कि हर बेटी के जीवन का स्वाभाविक हिस्सा है।

फाउंडेशन का प्रयास है कि प्रत्येक बेटी को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों और वह स्वस्थ, सुरक्षित एवं आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों की ओर आगे बढ़ सके। इस मौके पर फाउंडेशन के समन्वयक अनिरुद्ध भट्ट, प्रधानाचार्य आरती बिष्ट, सभासद उर्मिला राणा, नीलम, रोशनी नेगी, मीना सकलानी, प्रभा राणा, हिमानी भंडारी, भुवनेश्वरी, पार्वती, कल्पना असवाल, शिखा, अंजू, संगीता रावत, लता मखलोगा, भारती सेमवाल मौजूद थे।

Next Story