उत्तराखंड

New Tehri: सनातन धर्म समाज को एकजुट रखने का माध्यम: उनियाल

Admindelhi1
19 Jun 2026 12:23 PM IST
New Tehri: सनातन धर्म समाज को एकजुट रखने का माध्यम: उनियाल
x
सामाजिक सद्भाव का संदेश देती हैं सनातन परंपराएं

नई टिहरी: स्वास्थ्य, वन मंत्री सुबोध उनियाल ने गुरुवार को नरेंद्रनगर ब्लॉक की क्वीली पालकोट क्षेत्र का भ्रमण कर जामरी गांव में स्थित नवनिर्मित राजराजेश्वरी मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर उन्होंने प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मंत्री ने कहा कि हमारी सनातन धर्म की परंपराएं समाज को एक सूत्र में बांधने और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करती है। बाद में उन्होंने जामरी, खरसाड, केमसुर गांव का भ्रमण कर लोगों से संवाद कर जन समस्याएं सुनी। मंदिर परिसर में फलदार पौधों का भी उन्होंने रोपण किया। स्थानीय लोगों की मांग पर मंत्री उनियाल ने जामरी, खरसाड, केमसुर गांव में विधायक निधि से सार्वजनिक रास्तों और पंचायत भवन निर्माण के लिए धनराशि देने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, प्रधान संगठन अध्यक्ष विनय रणाकोटी, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, कनिष्ठ प्रमुख दुर्गा रावत, धन सिंह सजवाण, जगदीश सिंह, कांता रावत, राकेश प्रसाद, सुरेश कोठारी मौजूद रहे।

Next Story