उत्तराखंड

New Tehri: चंबा ब्लॉक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता बने प्रिंस-शीतल

Admindelhi1
16 Sept 2026 10:04 AM IST
New Tehri: चंबा ब्लॉक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता बने प्रिंस-शीतल
x
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रिंस और शीतल ने जीता खिताब

नई टिहरी: माध्यमिक शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता बादशाहीथौल के बंगाचली मैदान में संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में प्रिंस नेगी और शीतल को ओवर ऑल चौंपियन घोषित किया गया।

मंगलवार को बादशाहीथौल में राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल बादशाहीथौल के प्रधानाचार्य अतीक अहमद ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी चक्रधर प्रसाद भद्री और ब्लॉक समन्वयक यशपाल सिंह रावत ने बताया कि चंबा ब्लॉक की अंडर-19 बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज मठियाली क्यारी के छात्र प्रिंस नेगी ने ऊंची कूद, त्रिकूट और 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप अपने नाम की।

अंडर-14 बालिका वर्ग में जीआईसी ठांगधार की छात्रा शीतल ने 200 मीटर, 400 मीटर और 600 मीटी की स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर चौंपियनशिप पर कब्जा किया। अंडर-17 बालक वर्ग की रिले दौड़ में जनता इंटर कॉलेज मठियाली क्यारी प्रथम, जीआईसी नागदेव पथल्ड द्वितीय, टिहरी बांध परियोजना इंटर कॉलेज बीपुरम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जीआईसी बगासुधार की राधिका 1500 मीटर और 3000 मीटर की दौड़ में प्रथम रही। विजेता प्रतिभागी अक्तूबर प्रथम सप्ताह में बौराड़ी स्टेडियम में होनी वाली जिलास्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

इस मौके पर व्यायाम शिक्षक राजेंद्र प्रसाद डोभाल, मनोज नेगी, भरत राम बडोनी, दर्शन गुसाईं, अनिल धूलिया, बिजेंद्र नेगी, नरेश मोहन भट्ट, सुरेंद्र बिष्ट, दुर्गा रावत, ममता कुमाईं, सीमा रावत, प्रीती रतूड़ी, रश्मि जुगरान, राखी राणा, मनीषा पंवार, अनामिका डंगवाल, चित्रा भट, ऋचा नकोटी और दीपिका नेगी मौजूद थे।

Next Story