उत्तराखंड

New Tehri: स्वतंत्रता दिवस को लेकर टिहरी में तैयारियां तेज, धूमधाम से होगा आयोजन

Admindelhi1
12 Aug 2026 10:30 AM IST
New Tehri: स्वतंत्रता दिवस को लेकर टिहरी में तैयारियां तेज, धूमधाम से होगा आयोजन
x
टिहरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, सीडीओ ने दिए निर्देश

नई टिहरी: स्वतंत्रता दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए अपने कार्य तत्परता से पूरा करने के निर्देश दिए। मंगलवार को विकास भवन में आयोजित बैठक में सीडीओ अग्रवाल ने बताया कि जनपद के प्रमुख स्थानों पर 12 अगस्त को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए एसडीएम, बीडीओ और ईओ को स्थल चयन के निर्देश दिए।

वहीं 13 अगस्त को तिरंगा रैली डाइजर से हनुमान चौक, मुख्य बाजार होते हुए साईं चौक बौराड़ी तक निकाली जाएगी। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर रूट पर सुचारू यातायात व्यवस्था, एंबुलेंस, मेडिकल टीम की उपलब्धता के निर्देश दिए। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गरिमापूर्ण व जनसहभागिता के साथ मनाया जाएगा। जिसमें प्रदर्शनी, दो मिनट का मौन, वृत्तचित्र प्रदर्शन, श्रद्धांजलि व कैंडल मार्च शामिल है। शिक्षण संस्थानों में भाषण, निबंध, वाद-विवाद व जीके प्रतियोगिताएं होंगी। सीडीओ ने नगर पालिका को शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने, शहीद स्मारक की साफ-सफाई करने को कहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। 14-15 अगस्त को सरकारी एवं गैर-सरकारी भवनों को एलईडी लाइटों से प्रकाशमान किया जाए। 15 अगस्त को सभी राजकीय कार्यालयों में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण, जबकि मुख्य कार्यक्रम स्थल जीपीआईसी में मुख्य अतिथि साढ़े 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।

Next Story