New Tehri: काव्य पाठ और सुलेख प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

नई टिहरी: एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर में हिंदी पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित किया गया।
शनिवार को बादशाहीथौल में स्वरचित काव्य-पाठ और सुलेख प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें 82 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उप-अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जेडीएस नेगी, प्रो. एबी थपलियाल और हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अर्पणा सिंह ने कहा कि हिंदी हमारा गौरव है। काव्य-पाठ के माध्यम से विद्यार्थियों ने समकालीन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय सरोकारों को अभिव्यक्ति प्रदान की।
सुलेख प्रतियोगिता के माध्यम से हिंदी लेखन की शुद्धता, सुंदरता एवं प्रस्तुतीकरण-कौशल को प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर डॉ. हेमराज, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. प्रेम बहादुर, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. नीरज जोशी, डॉ पिया चौधरी, डॉ. सुमन लता, डॉ. महेंद्र, डॉ. कृतिका, डॉ. राजेश्वरी, डॉ. अंकिता रस्तोगी, डॉ.सना मौजूद रहे। इधर, जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में पुस्तक प्रदर्शन का प्रभारी प्राचार्य मोहित कुमार ने शुभारंभ किया।
पुस्तकालय अध्यक्ष वीडी शर्मा की देखरेख में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों की पुस्तकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में साहित्य, इतिहास, विज्ञान और सामान्य ज्ञान सहित विभिन्न विषयों की पुस्तकें प्रदर्शित की गईं। इस मौके पर सत्येंद्र सैनी, अनिल कुमार रावत, केके यादव, देवेंद्र सिंह रावत, लखविंदर सिंह, लोकेश चोपड़ा, आलोक यादव, जया सुंदरियाल और नेहा कुमारी मौजूद रहे।





