उत्तराखंड

New Tehri: अब जिलाध्यक्ष का चयन कार्यकर्ताओं की राय से होगा: राठौड़

Admindelhi1
26 Sept 2025 10:12 AM IST
New Tehri: अब जिलाध्यक्ष का चयन कार्यकर्ताओं की राय से होगा: राठौड़
x

नई टिहरी: कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के जनपद टिहरी गढ़वाल के आब्जर्वर हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक कुलदीप राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को मजबूत बनाने मन बनाया है।

जिसके तहत नये जिलाध्यक्षों की नियुक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की राय शुमारी से होगी और नये जिलाध्यक्षों की भूमिका आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी तय करने में अहम होगी।

राठौड़ जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने आगे कहा कि जनपद टिहरी गढ़वाल में जिलाध्यक्ष के चुनने के लिए वह चार दिन के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान सभी 6 विधानसभा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से रायशुमारी की जाएगी। जिसके बाद तीन नामों का पैनल राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा जायेगा। जिस पर राष्ट्रीय नेतृत्व में अपने स्तर से इन तीन नामों पर प्रदेश व जिलास्तर पर गहन चर्चा कर जिलाध्यक्ष का नाम फाइनल किया जायेगा।

कहा कि हमेशा से शिकायत रही है कि संगठन में जिलाध्यक्ष सहित कई पदों पर मनमाने तरीके से नियुक्तियां की जाती है। जिस पर रोक लगाने के लिए आलाकमान ने रायशुमारी से पदाधिकारी नियुक्त करने का मन बनाते हुए जिलाध्यक्षों की भूमिका मजबूत करने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष की रायशुमारी से अहम फैलसे होंगे।

बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व संगठन को मजबूत करने के तहत संगठन सृजन कार्यक्रम चला रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार निरंतर युवाओं के धोखेबाजी कर रही है। प्रदेश सरकार महिला अपराधों, भ्रष्टाचार व गुंडागिर्दी मशगुल है। जिससे प्रदेश की जनता पूरी तरह से त्रस्त है। प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा युवा पीढ़ी की सबसे बड़ी दुश्मन है। प्रदेश में जो बेरोजगारों के साथ भाजपा सरकार कर रही है। दुर्भाग्यपूर्ण है।

इस दौरान ग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश राणा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, अनिता चौहान, दर्शनी रावत, विजय गुनसोला, महेश जोशी, मुर्शरफ अली सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Next Story