उत्तराखंड

New Tehri: पंडित पंत की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित

Admindelhi1
10 Sept 2026 8:15 PM IST
New Tehri: पंडित पंत की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित
x
पंडित पंत की जयंती पर श्रद्धा से किया स्मरण

नई टिहरी: भारत रत्न स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि एक राजनेता के रूप में भी उनका योगदान देश हमेशा याद करेगा। वीरवार को कलेक्ट्रेट में डीएम नितिका खंडेलवाल और एडीएम शैलेंद्र नेगी ने पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया उन्हें श्रद्धांजलि दी।

डीएम ने पंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए सभी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेने को कहा। डीएम ने कहा कि स्व. पंत का जीवन देशभक्ति, जनसेवा, त्याग, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित था। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होंने केवल देश की आजादी के लिए संघर्ष किया, बल्कि स्वतंत्रता के बाद भी देश एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस मौके पर एसडीएम कमलेश मेहता, चंद्रेश्वर थपलियाल, पीओ चंदन शाह, सुखबीर रावत आदि मौजूद थे। इधर, जिला मुख्यालय के जीआईसी मोलधार में पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य विजय सिंह कैंतुरा ने स्व. पंत की ओर से कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रताप पुंडीर, सतीश थपलियाल, अनूप भट्ट, गिरिवीर गुसाईं, रमा रतूड़ी, गीता मस्तवाल मौजूद थे।

Next Story