उत्तराखंड

New Tehri: बंदरों के आतंक पर वन विभाग की कार्रवाई, 81 पकड़े

Admindelhi1
16 Sept 2026 10:03 AM IST
New Tehri: बंदरों के आतंक पर वन विभाग की कार्रवाई, 81 पकड़े
x
बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

नई टिहरी: थौलधार ब्लॉक मुख्यालय कंडीसौड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्पाती बंदरों को शिकायत पर वन विभाग ने पिंजरों में कैद करने की प्रक्रिया शुरू की। पहले दिन 81 बंदरों को पकड़ कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

मंगलवार को वन वीट अधिकारी राजेंद्र सिंह महर ने बताया कि 14 और 15 सितम्बर को कंडीसौड़ के आसपास वन विभाग की टीम ने उत्पाती बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। बताया कि कड़ी मशक्कत कर कई जगहों पर पिजरे लगाकर अब तक 81 बंदरों को पकड़ा गया। बताया कि बंदरों ने अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल किया है। पकड़े गए बंदरों को रेस्क्यू सेंटर चिड़ियापुर ले जाया जाएगा। जहां पर उनका वैज्ञानिक तरीके से बधियाकरण कर वापस जंगलों में छोड़ा जाएगा।

स्थानीय निवासियों के अनुसार बंदर हमला कर लोगों से सामान छीन रहे हैं। जिससे सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। इस मौके पर वन दरोगा रोशन शाह भी मौजूद रहे।

Next Story