उत्तराखंड
New Tehri: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दो दुकानदारों पर 60 हजार रुपये का दंड
Admindelhi1
16 July 2026 12:24 PM IST

x
नई टिहरी: टिहरी जिले के मुनिकीरेती क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के दो मामलों में न्याय निर्णायक अधिकारी की अदालत ने दो प्रतिष्ठानों पर कुल 60 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
न्याय निर्णायक अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी की अदालत में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई के दौरान पाया गया कि संबंधित प्रतिष्ठानों में निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होने वाली खाद्य सामग्री का विक्रय किया जा रहा था।
अदालत ने एक प्रतिष्ठान पर 10 हजार रुपये तथा दूसरे पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही दोनों प्रतिष्ठान संचालकों को भविष्य में खाद्य सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए। अदालत ने चेतावनी दी कि दोबारा अनियमितता पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsनई टिहरीखाद्य सुरक्षा विभागकार्रवाईदो दुकानदारों60 हजार रुपयेदंडNew TehriFood Safety Departmentactiontwo shopkeepersfined 60 thousand rupeesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





