New Tehri: नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज की मांग ने पकड़ा जोर, केंद्रीय मंत्री को सौंपा प्रस्ताव

नई टिहरी: भाजपा के वरिष्ठ नेता व बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य दिनेश डोभाल ने केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्रीपद नायक और टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह से नई दिल्ली में मुलाकात कर टिहरी बांध से जुड़ी समस्याओं और नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर चर्चा की। उन्होंने समस्याओं का ज्ञापन सौंपते हुए निस्तारण की अपील की।
डोभाल ने बताया कि नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर जन जागरण सत्याग्रह चल रहा है। वहीं स्थानीय लोग टिहरी बांध से विस्थापित नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग को लेकर संघर्षरत हैं।
डोभाल ने बताया कि ऊर्जा राज्यमंत्री नायक ने मांग पत्र को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से यथास्थिति रिपोर्ट तलब करने का आश्वासन दिया। वहीं सांसद शाह ने टिहरी बांध परियोजना से जुड़ी विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान के लिए ऊर्जा मंत्री, भारत सरकार को पत्र भेजने और नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज का विषय लोकसभा सदन में उठाने का भरोसा दिया।





