उत्तराखंड

New Tehri: जलाभिषेक को लेकर शिवालयों में उमड़ी भीड़, हर-हर महादेव के जयकारे

Admindelhi1
11 Aug 2026 2:41 PM IST
New Tehri: जलाभिषेक को लेकर शिवालयों में उमड़ी भीड़, हर-हर महादेव के जयकारे
x

नई टिहरी: पवित्र सावन के अंतिम सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बारिश के बावजूद शिव भक्तों ने महादेव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर दुग्ध व जलाभिषेक किया और परिवार की खुशहाली की कामना की।

टिहरी के प्रसिद्ध देवलसारी, कोटेश्वर, ओणेश्वर, सत्येश्वर, बेलेश्वर, कोणेश्वर, नील चामेश्वर महादेव सहित विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हुई जो देर शाम तक जारी रही। सत्येश्वर महादेव मंदिर बौराड़ी के पुजारी महंत गोपाल गिरी ने बताया कि सावन माह में सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने से भगवान भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

खासकर बेलपत्री, धतूरा, बेर, चंदन सहित फल-फूल शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है। वहीं दूसरी ओर चंबा ब्लाॅक के रैसाड़ महादेव मंदिर परिसर में सावन के सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, पूर्व विधायक डॉ. धन सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फलदार और चौड़ीपत्ती के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रावत और नेगी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने मंदिर में दर्शन कर मिन्नतें मांगी। इस मौके पर धर्म सिंह रावत, बेबी असवाल, जसपाल सिंह मौजूद रहे।

Next Story