उत्तराखंड

New Tehri: अंकिता की बरसी पर कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला जलाया

Admindelhi1
19 Sept 2026 9:57 AM IST
New Tehri: अंकिता की बरसी पर कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला जलाया
x
श्रद्धांजलि के साथ कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला फूंका

नई टिहरी: अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाकर परिवार को न्याय दिलाने मांग की। कहा कि सीबीआई जांच की सिफारिश के बावजूद जांच में कोई खास प्रगति नहीं है। जिससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का झूठा नारा देकर जनता को गुमराह कर रही है।

शुक्रवार को बौराड़ी के साईं चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर प्रदेश सकरार का पुतला जलाया। महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की प्रगति और रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। चार साल बाद भी आज अंकिता के परिजन न्याय की आस में दर-दर भटक रहे हैं।

कहा कि अंकिता सिर्फ एक परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की बेटी थी। ऐसे में उक्त मामले में वीआईपी का पर्दाफाश कर दोषियों को मृत्युदंड की सजा दी जाए। कहा कि बेटियों के सम्मान और सुरक्षा से कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएग।

इस मौके पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता उनियाल, प्रदेश महामंत्री मुन्नी बिष्ट, शगुफ्ता परवीन, विनीता भट्ट, रीना बिजल्वाण, रूकमा परमार, रेखा, गीता, मीरा, मीना, अनिता, सलोनी, सिमरन, शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, देवेंद्र नौडियाल लखवीर चौहान मौजूद रहे।

Next Story