उत्तराखंड

New Tehri: शिविर में साइबर सुरक्षा और बैंकिंग योजनाओं पर जागरूकता

Admindelhi1
19 Sept 2026 5:21 PM IST
New Tehri: शिविर में साइबर सुरक्षा और बैंकिंग योजनाओं पर जागरूकता
x
शिविर में वित्तीय जागरूकता और साइबर सुरक्षा पर जोर

नई टिहरी: क्रिसिल फाउंडेशन ने लीड बैंक नई टिहरी के निर्देशन में सीएफएल प्रतापनगर, भिलंगना और जाखणीधार के विभिन्न गांवों में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाकर लोगों को बैंकिंग योजनाओं, ऋण और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरू किया। प्रतापनगर के चौंधार, ग्वाड़, रौणिया, मोटणा, भिलंगना के पाली, बनचूरी, स्यालकुंड, गेंवाली, मोलनो, पौखाल में यह शिविर लगाए गए।

एलडीएम मनीष मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक ग्राहक को उनके अधिकार और कर्तव्य पता होने चाहिए। कहा कि बैंकों को भी उन्हें बेहतर सुविधा देनी चाहिए। क्रिसिल फाउंडेशन के केंद्र समन्वयक वीरेंद्र नेगी, भारत भूषण और फील्ड को-ऑर्डिनेटर सुनीता रावत, एरिया मैनेजर अंकित मिश्रा ने ग्रामीणों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंक की विभिन्न योजनाओं से रूबरू कराया।

उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सीएसएस, बैंक खाते का सही संचालन एवं बैंकिंग सेवाओं का उपयोग, बचत एवं सुरक्षित बैंकिंग की आवश्यकता, ओटीपी और पिन की गोपनीयता सहित ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, साइबर धोखा होने पर तत्काल पुलिस और टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करने की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता की भी शपथ दिलाई गई। महिला समूहों ने ऐसे शिविर समय-समय पर ग्रामीण स्तर पर लगाने की अपील की।

Next Story