उत्तराखंड

New Tehri: खस्ताहाल सड़क बनी परेशानी, बिडोन-सुनारकोट मार्ग की मरम्मत की मांग

Admindelhi1
25 Aug 2026 9:30 AM IST
New Tehri: खस्ताहाल सड़क बनी परेशानी, बिडोन-सुनारकोट मार्ग की मरम्मत की मांग
x
बदहाल सड़क से परेशान लोग, बिडोन-सुनारकोट मार्ग की मरम्मत की मांग

नई टिहरी: नरेंद्रनगर ब्लॉक के बिडोन-सुनारकोट गांव की सड़क के जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या हल करने की मांग की। खांकर के बीडीसी सदस्य सोबत सिंह भंडारी के नेतृत्व में सोमवार को उत्तराखंड महिला जागृति परिषद खाड़ी कुंजणी पट्टी से जुड़ी महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची।

बताया कि ऋषिकेश-चंबा हाईवे के सेलूपानी के पास से क्षेत्र की बिडोन, खांकर, सुनारकोट, टिपली सहित कई अन्य गांवों को जोड़ने वाली का सड़क निर्माण कई वर्ष बीत चुके हैं। हाईवे चौड़ीकरण से बिडोन-सुनारकोट सड़क के किमी़-1 पर भूस्खलन होने से वहा क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं किमी-2 से कौड गांव के लिए सड़क निर्माण किए जाने से बिडोन-सुनारकोट गांव की सड़क पर भारी मलबा आने सड़क कई जगहों से धंस गई, जिससे सड़क बहुत खराब हो गई। साथ ही ग्वारको तोक में सड़क की सुरक्षा दीवार टूटने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।

वहीं किमी 6 से 8 के बीच सड़क पर जगह-जगह दरारें आने से सड़क टूटने का खतरा बना है। बरसात के कारण सड़क और भी खराब हो गई है। सड़क मरम्मत के संबंध में बीआरओ और लोनिवि नरेंद्रनगर के अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत करवाया गया। लेकिन सड़क सुधारीकरण नहीं हो पाया। इस मौके खांकर के प्रधान सतवीर सजवाण, थान के प्रधान सुनील सिंह, फूलदास, विमला देवी, सुनीता देवी, रजनी देवी, सीता देवी, राधा देवी, सुषमा देवी मौजूद थे।

Next Story