उत्तराखंड

पड़ोसियों पर पति से मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

Admin Delhi 1
13 March 2023 7:36 PM IST
पड़ोसियों पर पति से मारपीट का आरोप, मामला दर्ज
x

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप निवासी महिला शशि भारद्वाज ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि रविवार की दोपहर उसके पति उमेश भारद्वाज खाना खाने घर पर आए थे। इस बीच पड़ोसी लालाराम उसके पति से गाली गलौज करने लगा।

विरोध करने पर लाला राम और उसकी पत्नी गायत्री, किराएदार अंकित और 2-3 अन्य लोग घर में घुस आए और उसके पति की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गए। यह देख वह बीच बचाव को आई तो हमलावरों ने उससे भी अभद्रता करते हुए पिटाई की। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Next Story