उत्तराखंड

कुंभ कार्यों में लापरवाही नहीं होगी स्वीकार : सोनिका

Admindelhi1
25 Sept 2026 8:45 AM IST
कुंभ कार्यों में लापरवाही नहीं होगी स्वीकार : सोनिका
x
समय पर कुंभ कार्य पूरे करने पर मेलाधिकारी का जोर

हरिद्वार: कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्य समय पर और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। लापरवाही बरतने पर जवाबदेही तय कर कार्रवाई होगी।

मेला क्षेत्र में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने सड़कों, पुलों, घाटों और अन्य अवस्थापना विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम व्यवस्था मिल सके।

मेलाधिकारी ने पेयजल, सीवर लाइन और भूमिगत केबलिंग से खराब हुई सड़कों की तत्काल मरम्मत के आदेश दिए। कहा कि मरम्मत ऐसी हो कि दोबारा सड़क धंसने की नौबत न आए और गुणवत्ता का लिखित प्रमाण पत्र संबंधित विभाग दें। सड़कों के नवीनीकरण से पहले सभी खोदाई कार्य पूरे किए जाएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि कुंभ संपन्न होने तक हरिद्वार में सीवरेज का नया काम शुरू न किया जाए। चारधाम, कांवड़ यात्रा और बारिश से रुके कार्यों को तुरंत पूरा कर सड़कें दुरुस्त की जाएं। फायर हाइड्रेंट की स्थापना व मरम्मत, सप्तऋषि में जलभराव और सीवर समस्या का समाधान, प्रमुख मार्गों पर रोड फर्नीचर लगाने तथा रुड़की-मंगलौर बस अड्डों के सुदृढ़ीकरण और अस्थायी बस अड्डे-पार्किंग की व्यवस्था 15 दिसंबर तक पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर आयुक्त नंदन कुमार, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story