उत्तराखंड

NEET रिजल्ट: 700 अंकों के साथ रिया बनीं देवभूमि में टॉपर

Admin Delhi 1
8 Sep 2022 11:58 AM GMT
NEET रिजल्ट: 700 अंकों के साथ रिया बनीं देवभूमि में टॉपर
x

देवभूमि देहरादून न्यूज़: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2022 का परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया। जारी सूची के अनुसार, उत्तराखंड में रिया ने 700 अंकों (99.99) के साथ प्रदेश में टॉप किया है। रिया ने ऑल इंडिया में 77वीं रैंक हासिल की है।

वहीं, अभय कुमार ने एससी कैटेगरी में 685 (99.96) के साथ ऑल इंडिया में 535 वीं रैंक हासिल की। बता दें कि नीट यूजी 2022 की परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 18,72,343 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें 17,64,571 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में 9,93,069 छात्र सफल रहे।

Next Story