उत्तराखंड
Natwar : स्कूल वैन में लगी आग, चालक ने बचाई 18 बच्चों की जान
Tara Tandi
20 May 2024 5:47 PM IST

x
देहरादून : उत्तरकाशी में मोरी के नैटवाड़ में एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि स्कूल वैन चालक की सूझबूझ से 18 बच्चों की जान बच गई। हादसा उस समय हुआ जब स्कूल की छुट्टी के बाद वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को मोरी प्रखंड के गैचवांण स्थित यूनिक एकेडमी की छुट्टी के बाद स्कूल वैन बच्चों को नैटवाड़ छोड़ने जा रही थी। स्कूल से कुछ दूर जाने के बाद ही स्कूल वैन के इंजन से धुआं उठने लगा। जिस पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार दिया और खुद भी नीचे उतर गया। बच्चों के नीचे उतरते ही वैन में तेजी से आग भड़क उठी और देखते ही देखते चंद मिनटों में ही पूरी वैन जल गई।
मोरी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि स्कूल वैन में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। किसी भी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Tagsस्कूल वैन लगी आगचालक बचाई18 बच्चों जानSchool van caught firedriver saved18 children lost their livesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





