उत्तराखंड
National: दिन दहाड़े चोरी, ड्राइवर और कंडक्टर खा रहे थे खाना ; चोरों ने चुरा ली रोडवेज बस
Tara Tandi
17 Dec 2024 3:30 PM IST

x
Nationalनेशनल: पंजाब के फिरोजपुर जिले से चोरी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि वो दिन दहाड़े चोरी की बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। फिरोजपुर में चोरों ने पंजाब रोडवेज की एक बस को ही चुरा लिया। जिससे पुलिस में भी हड़कंप मच गया।
चोर गिरफ्तार कर बस हुई बरामद
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है और बस को भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार रोडवेज बस को खड़ी करके ड्राइवर और कंडक्टर एक ढाबे में खाना खा रहे थे। इसी दौरान रोडवेज की बस चोरी कर ली गई। खाना खाने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर जब वापस आए तो बस नहीं दिखी। जिसके बाद उन्होनें आसपास भी बस को ढूंढा लेकिन बस नहीं दिखाई दी इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
चोर से पुलिस कर रही पूछताछ
इस मामले में डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि फरीदकोट डिपो की पीआरटीसी बस के ड्राइवर और कंडक्टर गोलू मोड़ पर खाना खाने के लिए रूके थे। इसी दौरान चोर सरकारी बस चुराकर भाग गए जिसके बाद कार्रवाई में जुटी पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने बस भी बरामद कर ली। फिलहाल पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है।
TagsNational दिनदहाड़े चोरीड्राइवर कंडक्टर खानाचोरों चुरा लीरोडवेज बसNational Theft in broad daylightthieves stole driver conductor foodroadways busजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





