उत्तराखंड

Nainital: युवक नशे में हुआ हिंसक, मां ने कार्रवाई की

Admindelhi1
19 March 2026 12:49 AM IST
Nainital: युवक नशे में हुआ हिंसक, मां ने कार्रवाई की
x

नैनीताल: नैनीताल की तल्लीताल पुलिस ने एक युवक को 1.03 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार डायल 112 के माध्यम से हरिनगर तल्लीताल निवासी सुनीता नाम की महिला ने सूचना दी थी कि उनका पुत्र आकाश कुमार बाल्मीकि नशे की हालत में मारपीट कर रहा है।

सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली, जिसमें उसके कमरे से सिगरेट की डिब्बी में छिपाकर रखी गई स्मैक तथा नशा करने में प्रयुक्त नोट बरामद हुआ। इस पर उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा।

Next Story