उत्तराखंड

Nainital: महिला ने झील में लगाई छलांग, पुलिस और स्थानीयों ने दिया जीवनदान

Admindelhi1
15 Oct 2025 11:09 AM IST
Nainital: महिला ने झील में लगाई छलांग, पुलिस और स्थानीयों ने दिया जीवनदान
x

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के भीमताल क्षेत्र में नेपाल मूल की एक विवाहित महिला ने गृहकलह से तंग आकर झील में छलांग लगा दी। सौभाग्य से स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच गई।

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कुछ समय से अपने पति के साथ भीमताल में रह रही थी। पति से झगड़े के बाद वह घर से निकली और झील के किनारे पहुंचकर उसने छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने यह देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। भीमताल के थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से खोज एवं बचाव अभियान चलाकर महिला को झील से बाहर निकाला। महिला ने बताया कि उसका पति नशे की हालत में आए दिन झगड़ा करता है।

सोमवार को भी उसने मारपीट भी की थी। इसी कारण वह आहत होकर यह कदम उठाने को विवश हुई। पुलिस ने बताया कि यह मामला किसी प्रेम प्रसंग से संबंधित नहीं बल्कि पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। महिला का एक बेटा और एक बेटी फिलहाल हल्द्वानी में अपनी दादी के साथ रह रहे हैं। पुलिस ने महिला को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर मामले को शांत करा दिया है।

Next Story